IPL Auction 2023: किस टीम के पास कितने पैसे, और कौन होगा सबसे महंगा खिलाड़ी?

IPL Auction 2023 का आयोजन शुक्रवार 23 दिसंबर को कोची में होगा, जिसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। यहाँ IPL 2023 का हिस्सा बनने वाली 10 अलग-अलग फ्रैंचाइजी कुल मिलाकर 405 खिलाड़ियों में से अपने लिए सबसे बेहतरीन का चुनाव करेगी । इन 405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय व 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। सभी टीम को मिलाकर अधिकतम 87 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है, जिनमें से अधिकतम 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

हालाँकि खिलाड़ियों पर बोली इस बात पर भी निर्भर करेगी कि किस टीम के पास कितना पैसा बचा है, और कितने खिलाड़ियों के स्थान खाली हैं। इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ का पर्स हैं, जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स के पास सबसे कम 7.05 करोड़ का पर्स हैं। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा की कौनसी टीम किस खिलाड़ी पर बोली लगाएगी, और कौनसा खिलाड़ी IPL Auction 2023 में सबसे महंगा बिकेगा।

image search 1671724477610
IPL Auction 2023

IPL Auction 2023 के लिए सभी फ्रैंचाइजी के पास कुल पैसे

टीम
कुल खर्च
बचा हुआ पर्स

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
52.75 Cr
42.25 Cr

पंजाब किंग्स (PBKS)
62.80 Cr
32.20 Cr

लखनऊ सुपर जायंटस् (LSG)
71.65 Cr
23.35 Cr

मुंबई इंडियंस (MI)
74.45 Cr
20.55 Cr

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
74.55 Cr
20.45 Cr

दिल्ली कैपिटल्स (DC)
75.55 Cr
19.45 Cr

गुजरात टाइटंस (GT)
75.75 Cr
19.25 Cr

राजस्थान रॉयल्स (RR)
81.80 Cr
13.20 Cr

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
86.25 Cr
8.75 Cr

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)
87.95 Cr
7.05 Cr

ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली


आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के ईशान किशन 15.25 करोड़ की डील लेकर सबसे महंगे ख़िलाड़ी रहे थे। हालाँकि इस बार इस रिकॉर्ड के टूटने के अनुमान लगाए जा रहे है, और IPL 2023 का सबसे महंगा खिलाड़ी बनने की इस रेस में सैम कर्रन, बेन स्टोक्स, और कैमरून ग्रीन जैसे कई ख़िलाड़ी शामिल हैं। हालाँकि कुछ अन्य खिलाड़ी भी हैं, जिनका प्रदर्शन इस वर्ष शानदार रहा हैं, और वह भी इस रेस में बाजी मार सकते हैं।


मयंक अग्रवाल ने आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी, जिसके चलते उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली। हालाँकि इससे पहले वह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं, और टॉप ऑर्डर में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने की काबिलियत रखते हैं। मयंक इस ऑक्शन में 1 करोड़ के बेस प्राइस के साथ शामिल हुए हैं, लेकिन कई टीमों के कमजोर टॉप ऑर्डर को देखते हुए उन्हें बड़ी रकम मिलने की उम्मीद हैं।


जैसन होल्डर उन चुनिंदा विदेशी ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका प्रदर्शन भारतीय पिचों पर बेहतरीन रहा हैं, और उन्हें कप्तानी का भी अनुभव हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन अपने लिए एक बेहतर कप्तान की तलाश कर रही हैं, ऐसे में जैसन होल्डर उनके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।


एडम जैम्पा ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजो में शुमार हैं, और भारतीय पिचों पर उनका प्रदर्शन उम्दा रहा हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने 14 टी-20 मैचों में 12 विकेट हासिल किये हैं, जिनमें से अधिकतर भारतीय पिचों पर आए हैं। वनडे में उनका यह रिकॉर्ड और भी बेहतर हैं। ऐसे में वे सभी टीमें, जो अपनी टीम में एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज को शामिल करना चाहती हैं, एडम जैम्पा पर बड़ी बोली लगा सकती हैं।

Leave a Comment